अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। मकर संक्रान्ति पर कई जगह भण्डारे व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। चौक रिकाबगंज स्थित मां हट्ठी महारानी मंदिर में सवा पन्द्रह कुंतल सामग्री से निर्मित प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भण्डारे से पहले मां हट्ठी महारानी मन्दिर सेवा समिति के प्रबन्धक अशोक सहदेव एवं अध्यक्ष रवि कपूर ने आरती व पूजन किया। मन्दिर सेवा समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार खिचड़ी के प्रसाद का भण्डारा मन्दिर सेवा समिति द्वारा अपरान्ह 12 बजे प्रारम्भ किया गया, जो देर शाम लगभग सात बजे तक चलता रहा। लोग कतारबद्ध होकर माता के जयकारे लगाते हुए खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। मौके पर नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप सहदेव, राजेश गौड़ पार्षद, सुनील मौर्य, राकेश सहदेव, पवन चौहान, राजा साहू, सुजीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.