मथुरा, जनवरी 16 -- संक्रांत पर समाजसेवी मिथलेश तोमर ने अपने सहयोगियों के साथ वृंदावन स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत रोगियों एवं उनके परिवारजनों की सेवा की। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे 32 कुष्ठ रोगियों तथा उनके सात बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दो कुंतल आटा, एक कुंतल चावल, एक पीपा खाद्य तेल, सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई। इसके पश्चात मिथलेश तोमर ने अपना घर आश्रम, वृंदावन में भी पहुंचकर वहां रह रहे बेसहारा एवं निराश्रित लोगों को खाद्य सामग्री, वस्त्र तथा अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। आश्रमवासियों ने इस सेवा कार्य के लिए श्रीमती तोमर एवं उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दौरान कान्हा राघव व प्रवीन राघव भी मौजूद रह...