अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार मकर संक्रांति ऐसे शुभ संयोगों के साथ आ रही है, जिसमें दान-पुण्य का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस बार दो शुभ योग तो बन ही रहे हैं, साथ ही 23 साल के बाद संक्रांति पर एकादशी का शुभ संयोग देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी, बुधवार को धनु राशि से मकर राशि में सूर्य का प्रवेश दोपहर 3:07 बजे हो रहा है। इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगाी। इसी दिन गंगा स्नान और दान पुण्य के लिए पुण्य काल माना जाएगा। मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी शुरु होती है। इस लिए इस पर्व को उत्तरायणी भी कहते हैं। साथ ही बताया कि मकर संक्रांति पर इस वर्ष 23 साल बाद एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन षट्तिला एकादशी व्रत भी है। संक्रांति और एकादशी का एक ही दिन में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.