समस्तीपुर, जनवरी 10 -- समस्तीपुर। मिथिलांचल का गौरव मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिए, समस्तीपुर डेयरी के प्रबन्ध निदेशक आर. के. झा ने सभी दुग्ध उत्पादकों व उपभोक्ताओं को मकर संक्रांति के पर्व को लेकर डेयरी की ओर से विशेष दूध व दही की आपूर्ति की विशेष व्यवस्था करायी है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महान पर्व मकर संक्राति के अवसर पर दूध, दही एवं अन्य डेयरी प्रोडक्ट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दूध, दही व दुग्ध उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसके लिए समस्तीपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर पूरे कार्य क्षेत्र में सुपरविजन टीम का गठन किया गया है। इस टीम का काम होगा, अपने उपभोक्ताओं को ससमय एवं उचित मूल्य पर दूध एवं दही की उपलब्धता को सुनिश्चित करना। किसी भी परिस्थिति में दूध एवं दही की कमी नहीं हो...