कानपुर, जनवरी 13 -- शिवली। मकर संक्रांति पर्व को लेकर कस्बा सहित क्षेत्र में तिल व गुड़ से बने सामानों की दुकानें सज गई है। लोगों द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर तिल व गुड़ से बने खाद्य पदार्थों की खरीदारी पर जोर रहता है। इस बार अधिकत्तर लोग खोया व तिल के लड्डू के अलावा मावा रोल,लड्डू गुड़ चीनी व खोया से बनी गजक की खरीदारी कर रहे हैं। शिवली कस्बे में गजक विक्रेता विष्णु कश्यप ने बताया संक्राति के लिए काले तिल के लड्डू, सफेद तिल के लड्डू,देसी घी से बनी काजू गजक,रामदाना लड्डू,गुड़ का चिक्की चटका,गुड़ व शक्कर की रेवड़ी के साथ विभिन्न प्रकार की गजक तैयार कर ढाई सौ ग्राम से लेकर एक किलो तक की पैकिंग में तैयार की गई है। कस्बा शिवली समेत क्षेत्र की दुकानों पर मकर संक्रांति के लिए गुड़ व लइया से बने लड्डू के अलावा अन्य सामानों की खरीदारी करने पहुंच रहे है।...