वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आसमान में काफी ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम की स्थिति बनने से बुधवार को तापमान बढ़ने के बावजूद वातावरण में गलन हावी रही। दोपहर में धूप निकलने से हल्की राहत रही, लेकिन सुबह और शाम को बाहर निकले लोगों को कंपकंपी छूटती रही। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पूर्वानुमान के अनुसार नौ जनवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन विक्षोभ गुजरने के बाद मकर संक्रांति के आसपास पारा एक बार फिर से गोता लगाएगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया इस समय नमी का स्तर बढ़ने से सघन ठंडी हवा ऊपर नहीं जा पा रही है। ऐसे में बढ़ने के बाद लोगों को कड़ाके ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इससे कोहरा भी घना हो जा रहा है। इससे पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.