संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर के अग्रवाल नेत्रालय में ऑपरेशन कराने के बाद आंख की रोशनी गंवाने वाले 11 लोगों में से महुली के सिकरी गांव निवासी राजकिशोर की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने से स्पष्ट हो गया है । जानकारी के अनुसार मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसिमिया से होना बताया गया है। इसके साथ ही ब्लड में संक्रमण होने की भी बात कही गई है। अब देखना है कि उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञों से परामर्श कर जांच रिपोर्ट डीएम तक कब पहुंचेगी। वहीं अब बाकी बचे मरीजों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सिकरी गांव निवासी राजकिशोर के आंख में मोतियाबिंद होने के कारण अग्रवाल नेत्रालय में आंख का आपरेशन किया गया था। लेकिन आपरेशन करते समय जिस दवा का प्रयोग किया गया था वह संक्रमित रही। इससे इस दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.