गोरखपुर, फरवरी 8 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में रविवार को हुई मोतियाबिंद सर्जरी के बाद संक्रमण का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है। इस आपरेशन में लापरवाही व संक्रमण से एक महिला को अपनी आंख गंवानी पड़ी। मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी आंख निकालनी पड़ी। दो अन्य मरीजों की हालत भी नाजुक हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे में संक्रमण का प्रसार काबू में नहीं आया तो दूसरे मरीजों की आंख भी निकालनी पड़ सकती है। अस्पताल में बीते रविवार को 32 मरीजों के आंखों में मोतियाबिन्द की सर्जरी हुई थी। यह मरीज आयुष्मान लाभार्थी थे। इस सर्जरी के बाद 11 मरीजों की आंखों में संक्रमण की समस्या सामने आई। इन्हें दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर के नामी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। संक्रमितों में शामिल बारीगांव की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.