बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- भगवानपुर। प्रखंड के प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूलों में शनिवार को बच्चों को निमोनिया, सर्दी खांसी, जुकाम, आंख- त्वचा में जीवी एचवी होने वाले संक्रमण एवं चेचक के खतरे व बचाव के उपाय की जानकारी दी गयी। फोकल शिक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम बढ़ रहा है। इन बीमारियों से बचने के लिए नींबू और इलायची का मिश्रण बनाकर आधा चम्मच शहद मिलाकर दो बार सेवन करने से खांसी जुकाम से राहत मिलती है। गर्म पानी का सेवन से गले मे जमा कफ खुल जाता है। साथ ही, सर्दी के मौसम में रोज हल्दी वाला दूध पीने से भी जुकाम में राहत मिलती है। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए सावधानी और परहेज की सलाह दी। निमोनिया से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। चेचक के संक्रमण से ब...