नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा अस्पताल में सोमवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। डॉ. राममूर्ति शर्मा ने कहा कि किसी भी बीमारी के संक्रमण के प्रसार को रोकने में हाथ की स्वच्छता अहम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों, छात्रों और आम जनता को नियमित और प्रभावी हाथ धोने की प्रथाओं को बढ़ावा देने में शामिल करना रहा। गतिविधियों में जागरूकता अभियान, शैक्षिक कार्यशाला, स्किट प्रदर्शन और सामुदायिक दौरे शामिल रहें, ताकि बीमारी की रोकथाम में एक सरल लेकिन शक्तिशाली उपकरण के रूप में हाथ स्वच्छता को सुदृढ़ किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.