आगरा, फरवरी 5 -- मिलिट्री हॉस्पिटल आगरा में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हाथों की स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य संक्रमण की रोकथाम के साथ हैंड हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य हासिल करना रहा। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों की निगरानी में हाथ सैनिटाइज करने का सही तरीका सीखा। बुधवार को देशभर के सैन्य अस्पतालों में इस अभियान की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। आगरा चिकित्सा केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अजय कुमार, सैन्य अधिकारी, सैनिक और नागरिक कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्रिगेडियर अजय कुमार ने बताया कि हाथ रोगाणुओं के प्रसार का प्रमुख माध्यम होते हैं। समय-समय पर हाथों की सफाई संक्रमण रोकने में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.