फतेहपुर, जनवरी 9 -- बिंदकी। गांव में संक्रमणीय भूमि पर जबरन शवदाह ग्रह का निर्माण करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित मां बेटा सहित तमाम ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर शिकायत किया और संक्रमणीय भूमि पर अवैध रूप से श्मशानघाट घाट के निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग किया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी सुनीता देवी अपने पुत्र प्रभाकर तथा अन्य ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को बिंदकी कस्बे के तहसील पहुंची। उन्होंने एसडीएम प्रियंका अग्रवाल से शिकायत किया कि वह मूल रूपसे बारा गांव की रहने वाली है। वर्तमान समय में जहानाबाद कस्बे में रहती है। बताया कि उनकी संक्रमणीय भूमि बारा गांव के पड़ोसी गांव रेउरी में भी है। उनकी जमीन पर जबरन श्मसान घाट बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत किया कि उनके संक्रमणीय भूमि से जुड़ा हुआ आबादी की जमीन है...