भभुआ, फरवरी 8 -- पेज चार की खबर संक्रमणकाल से गुजर रही बिहार कांग्रेस, 17 मार्च को पटना में महासम्मेलन का ऐलान पूर्व विधायक छत्रपति यादव बोले, समर्पित कांग्रेसी उपेक्षित, संगठन में अनिश्चितता और अस्थिरता का माहौल जिलों में जनसंपर्क अभियान तेज, पुराने कांग्रेसियों से पटना पहुंचने की अपील भभुआ, नगर संवाददाता। खगड़िया के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता छत्रपति यादव ने कहा है कि बिहार कांग्रेस इस समय संक्रमणकाल से गुजर रही है और संगठन अपने सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुका है। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अथक प्रयास के बावजूद पार्टी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके लिए जिम्मेदार लोग आज भी नेतृत्व की भूमिका में हैं, जबकि सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता हाशिये पर चले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार...