सीतापुर, जनवरी 15 -- पिसावां, संवाददाता। पिसावां के जल्लापुर में बुधवार देर रात संकेतक पोल से टकराकर बाइक पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिसावां के फखरपुर देवरिया निवासी श्रीराम दिल्ली में रह कर काम करता था। चार दिन पहले उसकी तबियत बिगड़ गई। दिल्ली के बेगम बिहार निवासी साथी अवधेश (22) उसे पिसावां स्थित घर छोड़ने आया था। बुधवार रात में अवधेश और श्रीराम बाइक से किसी काम से निकले थे। वह जल्लापुर के पास पहुंचे ही थे तभी सड़क किनारे लगे संकेत पोल से टकराकर बाइक पलट गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.