चंदौली, दिसम्बर 13 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के समीप शनिवार की अलसुबह नेशनल हाइवे के किनारे लगे संकेतक की ग्रिल से फांसी लगाकर अधेड़ ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। झारखंड राज्य के चतरा जिले के जोगियारा गांव निवासी 55 वर्षीय कारु भारती कुछ दिनों पहले ही रोजगार की तलाश में अपने घर से निकला था। शनिवार की अलसुबह बिलारीडीह गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे लगे एक क्षतिग्रस्त संकेतक की ग्रिल से लटकता हुआ शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। शव को ग्रिल से उतारा गया। उसके बाद मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उस...