किशनगंज, दिसम्बर 10 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधा में मंगलवार को संकुल स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण और कृषि नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने प्रोजेक्ट और मॉडल प्रदर्शित किए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। विषय विशेषज्ञों ने सभी मॉडलों का बारीकी से अवलोकन कर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इनमें मध्य विद्यालय लोधा के कक्षा 8 के छात्र शिवम कुमार को प्रथम, मध्य विद्यालय कुर्लिकोट की नेहा कुमारी को द्वित...