आरा, दिसम्बर 21 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हेमलता कुमारी के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। संचालन विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार ने किया। उद्घाटन विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार ने किया। निर्णायक मंडल की ओर से सीनियर वर्ग (कक्षा 9वीं से 12वीं) में प्रथम स्थान आयुष कुमार को प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान आयुष सिंह एवं मुकेश यादव को मिला। तृतीय स्थान खुशी कुमारी ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के रोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मंजय कुमार सिंह, वरीय शिक्षक शंभूनाथ राम सहित जयंती कुमारी, मंजू कुमारी, निभा कुमारी, शारदा देवी, अंजली सिंह, अनामिका कुमारी, प्रि...