बोकारो, अक्टूबर 12 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय खेतको में शनिवार को संकुल स्तरीय रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मकई, बाजरा, मडुआ व कोदो जैसे मोटे अनाज का उपयोग किया गया। संकुलाधीन उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी, मध्य विद्यालय खेतको, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनियाटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीच टोला चांपी, नव प्राथमिक विद्यालय जोड़ाबांध चांपी व प्राथमिक विद्यालय मड़ई घोघरा के रसोईया शामिल हुए। कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में मध्य विद्यालय खेतको की उतरा देवी एवं मधु देवी ने बाजी मारी। ये अब प्रखंड स्तरीय में भाग लेंगी। प्रधानाध्यापक नकुल प्रसाद मांझी सभी रसोईया के प्रति आभार जताया। 14. मवि खेतको में शनिवार को रसोईया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...