गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बनियाडीह में गुरुवार को संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल के विभिन्न विद्यालयों के रसोइया ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रसोइया ने विभिन्न तरह के व्यंजन बनाकर परोसा। जिसके बाद निर्णायक मंडली द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय बनियाडीह प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महतोडीह द्वितीय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदी सरहच्चा को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान राजेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह लोदी सरहच्चा, रंजीत कुमार मटरूखा, रूपलाल दास महतोडीह, मनोज कुमार यादव अकदोनी खुर्द स्कूल, सच्चिदानंद मिश्रा एनपीएस लोदी, कलावती कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...