हजारीबाग, फरवरी 10 -- इचाक प्रतिनिधि। हदारी सीआरसी के संकुल साधन सेवी विपिन कुमार 49 वर्ष का आकस्मिक निधन मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे हो गया। उनके निधन का खबर सोशल मीडिया में वायरल होते ही शिक्षा जगत मे शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। विपिन अकेले घर के कमाउ सदस्य थे उनके दो बड़ी पुत्रियां एवं एक छोटा पुत्र हैं। पत्नी रानी देवी एवं तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके निधन से इस परिवार से समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। ज्ञात हो कि विपिन कुमार दो वर्ष पूर्व शुगर बीमारी से ग्रसित थे। जख्म बढ़ जाने के कारण उनका एक पैर काटा गया था। निशक्त रहते हुए भी विकट परिस्थिति मे वे अपने ड्यूटी को बेखूबी निभाते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार के सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और स्थिति बिगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.