बगहा, दिसम्बर 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मझौलिया प्रखंड के अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर में टीचिंग लर्निंग मटेरियल मेला यानी टीएम मेला का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन हाफिजुर रहमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मझौलिया ने किया। अजय कुमार संकुल समन्वयक ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।अजय कुमार एवं प्रेम शंकर प्रसाद , अनिल कुमार ने इस मेले में भाग लेकर बेहतर टीएम के प्रदर्शन के लिए उन्हें आशा व्यक्त किया कि इस टी एल एम का शत प्रतिशत प्रयोग और अनुपालन विद्यालयों में करके बच्चों के भविष्य को और बेहतर बनाया जाए तथा आने वाले समय में इसका उपयोग उनके जीवन में बेहतर ढंग से हो। अधिगम को सरल और सुगम बनाने के लिए शिक्षण अधिगम का सत प्रतिशत प्रयोग आवश्यक है यह समझ की प्रक्रिया को बहुत ही सरल बनता है इस संकु...