आरा, जनवरी 10 -- कोईलवर, एक संवाददाता। पंचायत स्तरीय संकुल संसाधन केंद्र मानो बैजनाथ 2 उच्च विद्यालय कुल्हड़िया में शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को कक्षा चार एवं पांच के शिक्षकों की नियमित बैठक संकुल संचालक मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में संकुल समन्वयक मोहम्मद मोइनुल्लाह द्वारा आयोजित की गई। बैठक में कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के दौरान होने वाली कठिनाइयों पर आपस में चर्चा कर कैसे उसका निदान किया जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। बच्चे आसानी सीख सकें। चर्चा में बालक मध्य विद्यालय कुल्हड़िया के विशिष्ट शिक्षक वृज नन्दन सिंह ने कहा कि बच्चों को बेसिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए तभी वह ऊपर की कक्षाओं में धाराप्रवाह पढ़ सकता है। संकुल समन्वयक द्वारा शिक्षकों को सुझाव दिया गया कि बच्चों को प्रति दिन हिन्दी और इंग्लिश एक...