मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। जिगर कालोनी स्थित आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट के भवन में मां पीतांबरा का कीर्तन किया गया। आरंभ सिद्धपीठ गुरू एवं अध्यक्ष राजेंद्र पाल गुप्ता एवं गुरु माता लक्ष्मी गुप्ता ने माता का स्नान कराकर श्रृंगार किया। इसके बाद माता की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने अरदास लगाई। गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने माता की महिमा का वर्णन किया। व्यवस्था में अमित सरीन, प्रेम ढींगरा, राहिल गुलाटी,संजय सिंघल,पुष्पेंद्र अग्रवाल,विपिन,मुनेंद्र आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...