मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- मुरादाबाद। भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल ने सोमवार को लाजपत नगर में नवरात्र कीर्तन किया। इसमें माता का भव्य श्रृंगार किया गया। संचालक अनीता श्रीवास्तव ने माता की महिमा का वर्णन किया। महिलाओं ने कीर्तन में भजनों की प्रस्तुति कर माता की महिमा वर्णित की। भक्तों ने डांडिया एवं गरवा कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। अनीता अग्रवाल, ममता श्रीमाली, अनुपम, साधना, ममता अग्रवाल, अनीता रस्तोगी, ऋतु टंडन, कंचन खन्ना, सुधा, किरन शर्मा, वीना गुलाटी, लक्ष्मी शुक्ला, अंजू अग्रवाल, रिचा अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...