कटिहार, फरवरी 18 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 अंतर्गत नया टोला गोविंदपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 48 घंटे के अखंड नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में नगर मुख्य पार्षद बबलू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गोलाघाट गंगा नदी तट तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी के राकेश कुमार यादव उर्फ पप्पू व अभिषेक ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में अखंड नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ...