लखीसराय, फरवरी 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार में बजरंगबली मंदिर परिसर में 24 घंटे के संकीर्तन के समापन पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में तीन बच्चों को राम, लक्ष्मण और सीता का अभिनय कराया जो आकषर्ण के केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश का विसर्जन बाजार-बाबाधाम नदी घाट में किया। शेखर पोद्दार, बुल्लू आदि की अगुवाई में कीर्तन मंडली के कलाकारों थे। प्रसाद का भी वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...