वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि संकाय सदस्य अपने पद नहीं बल्कि शोधकर्ता के रूप में पहचाने जाएं। इससे अनुसंधान और शिक्षण का स्तर उठेगा। मंगलवार को वह बीएचयू के महामना सभागार में विज्ञान संस्थान के 10वें संस्थान दिवस को संबोधित कर रहे थे। दस वर्ष पूर्व विज्ञान संकाय को संस्थान का दर्जा दिया गया था। तभी से 16 दिसंबर को संस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक परिवेश में सफलता की कुंजी स्वायत्तता है। जब प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है तो विविध दृष्टिकोण सामने आते हैं, जिससे नए अवसर उत्पन्न होते हैं। उन्होंने संकाय सदस्यों को शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोध प्रकाशन के लिए प्रेरित किया। का...