छपरा, दिसम्बर 24 -- गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरा में मंगलवार को संघर्ष दिवस सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस संकल्प सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्र और राज्य के शैक्षणिक विकास में शिक्षकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यालय में सभी शिक्षक राज्य के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि एक ही विद्यालय में तरह-तरह के नाम एवं अलग-अलग सेवा सुविधा के नियमित शिक्षक, नियोजित शिक्षक , विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बनाकर शिक्षण व्यवस्था के साथ मजाक किया जा रहा है। संकल्प सभा में मनोहर कुमार, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.