धनबाद, फरवरी 16 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ स्थित कतरास क्लब में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को संकल्प महिला समिति की ओर से मोदीडीह 3 नंबर की जरूरतमंद कन्या दुर्गी कुमारी के आगामी विवाह में सहयोग किया। इस अवसर पर समिति की सभी सदस्याओं ने मिलकर दुल्हन को बर्तन सेट, वस्त्र, श्रृंगार सामग्री व अन्य आवश्यक घरेलू सामग्रियां प्रदान किया। साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में नगद राशि भी प्रदान की गई। जिससे विवाह की तैयारियों में परिवार को काफी सहारा मिल सकेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्षा शशि प्रसाद, मीणा पांडेय, आशा, सुषमा सिन्हा, मिसेज खान, पार्वती सिंह, विनिता ठक्कर, अनिशा, नंदनी, ऋचा उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...