फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट भाषण के दौरान आमजनों को नशे से बचाने के लिए संकल्प की घोषणा की। साथ ही सब्सटेंस एब्यूज एंड नारकोटिक्स नॉलेज अवेयरनेस एंड लिब्रेशन प्रोग्राम अथॉरिटी यानि संकल्प प्राधिकरण बनाने की घोषणा की है। जानकारों की मानें तो इससे फरीदाबाद मंडल में चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगेगा। साथ ही अधिक से अधिक लोग जागरूक होंगे। अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद समेत पलवल और नूंह में नशे से बचाने के लिए जोरशोर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने फरीदाबाद में नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए साल-2024 में करीब 356 मुकदमे दर्ज किया था। साथ ही 474 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं जनवरी से अबतक भी पुलिस ने नशा तस्करी आदि के 20 से अधिक मुकदमे दर्जकर आरोपियों को गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.