शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- लद्दाख एवं जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र शाहजहांपुर की ओर से संकल्प दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसएस विधि महाविद्यालय में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां शारदा शक्ति पीठ सहित कई प्राचीन स्थल स्थित हैं। अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ. आलोक सिंह ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के भौगोलिक क्षेत्रफल तथा सीमाओं की जानकारी दी। राजकीय प्रेम किशन खन्ना डिग्री कॉलेज, जलालाबाद में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ, जहां प्राचार्य प्रो. एसके यादव ने 22 फरवरी 1994 को संसद में पारित प्रस्ताव का उल्लेख किया। एलबीएस इंटर कॉलेज, तिलहर में आयोजित गोष्ठी में डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.