प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- पूर्व विधायक शिवकुमारी दुबे की पुण्यतिथि रविवार को शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज, नौडेरा में संकल्प दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शिवकुमारी दुबे सेवा प्रतिष्ठान एवं विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश दुबे ने बताया कि संकल्प दिवस का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, स्वच्छ आचरण, शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने स्व. शिवकुमारी दुबे के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा, संकल्प वाचन तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्याम शंकर विद्रोही, डॉ. शेर बहादुर यादव, अजय ओझा, काशी दीन, राम सजीवन, दिलीप दुबे, विवेक दुबे,...