गिरडीह, जनवरी 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फॉरवर्ड ब्लॉक नेता शिवनंदन यादव, मुस्तकीम अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, तैयब अंसारी आदि की अगुवाई में रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के गोलगो में 16 जनवरी महेंद्र सिंह शहादत संकल्प दिवस की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के कई सवालों से भी अवगत हुए। फाब्ला नेता राजेश यादव ने कहा कि जनता के सवालों का समाधान संगठन बनाकर ही किया जा सकता है। मौजूदा सरकारों ने जन समस्याओं के प्रति एक तरह से मुंह ही फेर लिया है। सरकार में शामिल पार्टियों को सिर्फ जनता के वोट से मतलब रख रही है। बेंगाबाद प्रखंड में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, राशन, पेयजल, गरीबों के आवास आदि से जुड़े सवाल मुंह बाए खड़े हैं, लेकिन बड़ी-बड़ी पार्टियों को इससे कोई मतलब नहीं है। फॉरवर्ड ब्लॉक ने जनता के 17 सूत्री मांगों ...