पटना, मार्च 19 -- विधानसभा नंदकिशोर यादव ने सुनीता विलियम्स का नौ महीने बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सकुशल लौट आने पर प्रसन्नता जतायी। श्री यादव ने कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स ने करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आज सुनीता विलियम्स पूरे विश्व में साहस, संकल्प और दृढ़ता का आइकॉन बन गयी हैं। उनकी यह दृढ़ता समस्त विश्व के लोगों को प्रेरित करेगी। उनके जज्बे, साहस और संकल्प को सलाम। क्रू-9 की पूरी टीम को बधाई और अभिनंदन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.