जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- जमशेदपुर। संकल्प एवं निर्माण संस्था के महासचिव सुनील प्रसाद की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्रनाथ झा, वर्तमान जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में 102 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुलाब चंद, विकास यादव, विकास त्रिपाठी, रमेश बास्के, संजीव तिवारी, अमन सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, रमेश शर्मा, रबीश कुमार और अभिषेक थापा सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.