प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- प्रयागराज मंडल के एक मात्र इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारम्भ मां बेल्हा देवी परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई के कार्यक्रमाधिकारी अमित कुमार और द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी सुजस शुक्ला ने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि जनपद के सभी प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं होने देंगे और अपने परिवारी जन/ईष्ट मित्रों को उन्हें स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रेरित करेगें। साकेत गर्ल्स पीजी. कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनन्त प्रकाश शुक्ला ने छात्राओं को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि अपने लिए नहीं दूसरे के लिए जीने का संदेश देती है। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अनीता पाण्डेय ने परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर ...