मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- कोटवा, निज संवाददाता। कोटवा दिपऊ कट के भौगोलिक बनावट और पूर्व में एनएच निर्माण में अदूरदर्शिता के चलते यहां दुर्घटना आम हो गई है। दुर्घटना रोकने के लिए फ्लाई ओवर निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। जानकार बताते हैं कि वर्तमान में कोटवा में बना फ्लाई ओवर लो हाइट का है, जिसके नीचे से बड़ी और मध्यम ऊंचाई की गाड़ियां नहीं गुजर पाती है। साथ ही ट्राफिक लोड बढ़ने व एनएच का सर्विस लेन संकीर्ण होने के चलते पूर्व में बने फ्लाई ओवर के नीचे से गाड़ियों का गुजरना काफी कठिन हो जाता है। किसान बताते हैं कि गुजरने में परेशानी होती है। इससे खेती प्रभावित हो रही है। कट के रास्ते दूर दराज के लोग सफर करते हैं। जिनको लंबी दूरी तक जाना है वे मार्केट के जाम यातायात में न फंस कर सीधे कट पार कर गंतव्य तक निकल जाते हैं। बताया जाता है कि वर्तमा...