आगरा, अप्रैल 24 -- संकट मोचनधाम सैलई में 35वें वार्षिकोत्सव जयंती कार्यक्रम 27 अप्रैल से शुरू होंगे। संकट मोचन धाम के संयोजक व पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर ने बताया कि 27 अप्रैल को गीत ज्ञान संगोष्ठी व शास्त्रार्थ से कार्यक्रामों का शुभारंभ होगा। धााम पत्रिका पारायणम का विमोचन व शाम के समय भजन संध्या होगी। 28 को महारूद्राभिषेक व शिवार्चन, शाम को शिव विवाह व तांडव नृत्य लीला होगी। 29 को 11 कुंडीय रामयज्ञ, सारस्वत सम्मान व शाम को सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन होगा। 30 अप्रैल को परशुराम पूजन, हनुमद यज्ञ, सामूहिक विवाह कार्यक्रम, बारात ग्राम भ्रमण व भोजन विदाई कार्यक्रम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.