बदायूं, मई 5 -- नगर के श्री संकट मोचन दरबार में रविवार को कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने संकट निवारण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि यज्ञ में आहुति देने से देवता प्रसन्न होते हैं। मेहंदीपुर घाटा राजस्थान में इनका प्रमुख धाम है। जहां इनके साथ भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार विराजमान हैं। भक्त वहां जाकर बालाजी महाराज के चरणों में अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होनें कहा कि जो भी भक्त इस हवन-यज्ञ में हिस्सा लेता है, उसके सारे कष्ट बालाजी हर लेते है। इस मौके पर कई भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...