गढ़वा, दिसम्बर 16 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा संकट को लेकर एक बैठक की गई। मौके पर संकट की स्थिति में लोगों की जिंदगी बचाने की जानकारी दी गई। बैठक में एनडीआरएफ के द्वारा सड़क दुर्घटना, बाढ़ जैसी समस्या या कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा है, किसी को हार्ट अटैक हो ऐसे आपदा से निपटने के लिए प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के बीच कई प्रकार की विस्तार रूप से जानकारियां साझा किया गया। एनडीआरएफ के एसआई कबीर राज शर्मा, एएसआई उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल गुलशन कुमार के द्वारा लोगों को जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि किसी को सड़क दुर्घटना में अधिक मात्रा में खून निकल रहा हो उसे रोकने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही तत्काल सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा...