फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। बढ़पुर स्थित श्री संकटा माता के वार्षिकोत्सव में मंगलवार को आस्था उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वार्षिकोत्सव में भागीदारी करते हुए अपने जीवन को धन्य किया। माता संकटा का भव्य रूप से श्रंगार किया गया था। श्रद्धालु मां संकटा के इस रूप को देखते ही रह गये। महिलाओं ने देवी मां के सुंदर गीत गाए। नृत्य पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। इस दौरान सप्पू वर्मा, राजेश, संतोष शर्मा ने व्यवस्थायें देखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...