लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- शहर के संकटा देवी चौराहे से जाम का दर्द खत्म करने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन ने मौका मुआयना कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने संकटा देवी चौराहे का निरीक्षण किया। इसके अलावा एलआरपी चौराहे से महेवागंज तक सड़क चौड़ीकरण में देरी पर बिजली के खंभों को हटाने के निर्देश दिए। मौके पर ही डीएम ने अधिशासी अभियंता को तलब किया। शहर में संकटा देवी चौराहे पर जाम के हालात रोज रहते हैं। इसी के साथ इस चौराहे से जुड़ी संकटा देवी रोड, रेलवे स्टेशन रोड, निघासन रोड पर भी पूरा दिन जाम रहता है। जाम की सबसे बड़ी वजह यहां अतिक्रमण है। दुकानों के आगे इतना अतिक्रमण है कि हर रोज बाजार खुलते ही जाम में वाहन फंसते हैं। शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी संकल्प शर्मा के साथ मुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.