धनबाद, फरवरी 23 -- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रविवार को करमाटांड़ सेवा विहार कोलोनी में श्रीश्री नर्मदेश्वर महादेव संकटमोचन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। अयोध्या से आए आचार्य दिलीप महाराज के पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजा-बाजा व जयकारे के साथ करमाटांड़ कहारबांध से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें काफी श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में विधिवत कलश की स्थापना की गई। इसी के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवतकथा व रूद्र महायज्ञ शुरू हुआ। बीसीसीएल के निदेशक एचआर एमके रमैया, भाजपा नेता जगदीश रवानी, जितेंद्र अग्रवाल, रंजन प्रसाद वर्मा, गुरुपद कुंभकार, आरती सिंह, रामसेवक रवानी, पिंटु सिंह, बजरंग गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, बिनोद अग्रवाल, हीरा प्रसाद, रामप्रीत राय आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.