शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सचिव डा. विजय जौहरी के नेतृत्व में रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने रेड क्रॉस के अध्यक्ष डीएम के कार्यालय आवास पर पहुंचकर भेंट की। इससे रेड क्रॉस के अग्रिम जनहित कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई जा सके, लेकिन डीएम के व्यस्त होने के कारण भेंट न हो सकी। उनके आवासीय कार्यालय द्वारा नौ मई को सुबह 11 बजे का समय दिया गया है। डा. विजय जौहरी ने बताया कि, विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रथम शांति नोबेल पुरस्कार प्राप्त एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हेनरी डोनेट के जन्म दिवस के अवसर पर बनाया जाता है। इनका जन्म आठ मई 1828 में हुआ था और 17 फरवरी 1863 जानेबा स्विट्जरलैंड में इसकी स्थापना हुई। पहला रेड क्रॉस दिवस आठ मई 1948 में मनाया गया था। यह दिन मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.