रांची, जून 28 -- रांची। महामृत्युंजय महादेव मंदिर, एदलहातु में वर्षगांठ के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शनिवार को तीसरे दिन की कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अयोध्याधाम से आए देवेंद्र महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा पर प्रवचन करते हुए भगवान की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की गहराई का कोई छोर नहीं है। भक्ति से ही भगवान मिलते हैं। किसी भी संकटकाल में धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवचन और सत्संग से सात्विक विचारों का प्रसार होता है। लोग इससे कुसंगति में नहीं पड़ते। इसी क्रम में महादेव मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया कि समाज के प्रतिभावान युवक और युवतियों को व्यासपीठ के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शिक्षा, सेवा, खेलकूद, संगीत के क्षेत्र में दिया जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.