देहरादून, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। मंगलवार को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के कर्मचारियों की पेंशन 1 जनवरी 2026 से बंद होने के विरोध में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सरकार के स्तर पर इस पर अभी तक कोई ठोस निर्णय लिए जाने की उम्मीद में सेवानिवृत्त कर्मचारी निराश हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों ने पेंशन के अलावा संस्थान से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाए। उन्होंने संस्थान में पिछले चार वर्षों से निदेशक की नियुक्ति न होने पर रोष जताया। कर्मचारियों का कहना है कि निदेशक के अभाव में अधिकारी निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं, जिसके कारण निर्णयों के क्रियान्वयन में अनावश्यक रूप से अत्यधिक विलंब हो रहा है। संस्थान के कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.