अल्मोड़ा, जून 2 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। जूनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के अखिलेश सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। अखिलेश की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। देहरादून में हुई जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के अखिलेश सिंह ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र को हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अखिलेश हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम मतें खेलो इंडिया के तहत कोच विक्रम भंडारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अखिलेश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, कोच व बहन वंदना भंडारी को दिया है। बता दें कि अखिलेश ने 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में भी 92.2 फीसदी अंक हासिल किए थे। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.