मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- चुनार। नगर के उसमानपुर स्थित वैष्णवजनों के तीर्थस्थल चरणाटधाम पर गुसांई श्रीविटठलनाथ के 511वें तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव के अंतिम दिन रविवार सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। षष्ठ पीठाधीश्वर श्याम मनोहर महाराज, षष्ठपीठ प्रियेंदु बाबा के साथ वैष्णवजनों ने भजन कीर्तन के साथ गुसांई श्री विट्ठलनाथ के बैठक की परिक्रमा की। प्रभातफेरी के दौरान गिरिराज ने दुग्धाभिषेक किया। तत्पश्चात श्याम मनोहर महाराज एवं प्रियेन्दु बाबा को केशर स्नान कराया गया। जनपद के साथ प्रयागराज,वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र के अलावा दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से पहुंचे वैष्णवजनों ने महाराज को केशर स्नान कराया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर मंदिर में गुसांई श्रीविटठलनाथ के दर्शन किए। मौके पर राममोहन दास गुप्ता, सुशील अग्रवाल, अतुल शाह, गणेश दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.