मेरठ, नवम्बर 14 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने षडयंत्रकारियों, विघटनकारी तत्वों से जनता को सावधान करते हुए कहा कि देश को कमजोर करना विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कर रहें हैं। देश को कमजोर करना कांग्रेस और विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है। कभी भी कांग्रेस सार्थक भूमिका निभाने वाली नहीं रही और भाजपा हमेशा सामाजिक सद्धभाव की बात करती है। भारत के नक्शे में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का है। उन्होंने कहा कि भारत के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.