वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित दो-दिवसीय योगिक षट्कर्म कार्यशाला शनिवार को पूर्ण हुई। मुख्य अतिथि आशीष दुबे षट्कर्म की प्रक्रिया और महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो.अनुराग सिंह ने की। संयोजन विभागाध्यक्ष प्रो.नंदिनी सिंह, संचालन डॉ.चंद्रमणि एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.प्रियंका ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...